राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गोवा, कर्नाटक और झारखंड के चार दिन के दौरे पर रहेंगी। वे कल यानी शनिवार शाम को गोवा के लिए रवाना होंगी। रविवार को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी। अगले दिन, वे जमशेदपुर में ओल चिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन, वे एन.आई.टी. जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मंगलवार को झारखंड के गुमला में अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह – कार्तिक यात्रा को संबोधित करेंगी।
Site Admin | दिसम्बर 26, 2025 7:06 अपराह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 दिसंबर से चार दिवसीय दौरे पर