दिसम्बर 14, 2025 8:43 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईस्ट विनोद नगर मेट्रो स्टेशन को ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किया

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के ईस्ट विनोद नगर मेट्रो स्टेशन को आज राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 के अंतर्गत मेट्रो स्टेशन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली इकाई के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह पुरस्कार राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोह के दौरान दिल्‍ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार को दिया। 

ईस्ट विनोद नगर मेट्रो स्टेशन ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में कुल विद्युत ऊर्जा खपत के किलो वाट और ऊर्जा प्रदर्शन सूचकांक में महत्वपूर्ण कमी करके यह उपलब्धि पाई है। मेट्रो स्टेशन पर 150 किलो वाट पावर का एक समर्पित रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित है, जो सौर ऊर्जा के माध्यम से अपनी कुल ऊर्जा आवश्यकता का 49 प्रतिशत पूर्ण करता है, जिससे ग्रिड से बिजली पर इसकी निर्भरता काफी कम हो जाती है। ईस्ट विनोद नगर मेट्रो स्टेशन को भारतीय उद्योग परिसंघ से इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल प्रमाणन के तहत प्लेटिनम रेटिंग भी प्राप्‍त है। यह पुरस्कार ऊर्जा खपत को कम करने, नवीन ऊर्जा संरक्षण उपायों और सौर ऊर्जा को अपनाने तथा बदले में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए दिल्‍ली मेट्रो की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रादेशिक समाचार के लिए दृष्टि पुनियानी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला