राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, नई दिल्ली में 9 दिसम्बर को विशिष्ट शिल्पकारों को सम्मानित करने के लिए वर्ष 2023 और वर्ष 2024 के हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान करेंगी। समारोह में कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और राज्यमंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा भी उपस्थित रहेंगे। कपड़ा मंत्रालय ने कहा कि ये पुरस्कार अद्वितीय कलात्मक उत्कृष्टता और देश की समृद्ध और विविध हस्तशिल्प विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाते हैं। यह समारोह राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह समारोह का एक हिस्सा है। राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह भारत के कारीगरों के प्रति सम्मान के रूप में प्रति वर्ष 8 दिसंबर से मनाया जाता है। यह हस्तशिल्प के सांस्कृतिक महत्व का उत्सव भी है।
Site Admin | दिसम्बर 5, 2025 1:09 अपराह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली में 9 दिसम्बर को वर्ष 2023-24 के हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान करेंगी