दिसम्बर 1, 2025 12:31 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नागालैंड के लोगों को आज राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया में कहा कि यह राज्य समृद्ध संस्कृति और असीम प्राकृतिक सौंदर्य से संपन्न है।

 

उन्होंने कहा कि इसकी जनजातीय विविधता, अनूठी विरासत और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने राज्य के लोगों को एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और प्रगतिशील भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने गौरवशाली नागा संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए इसे सेवा, साहस और करुणा में निहित बताया। उन्होंने कहा कि नागालैंड की संस्कृति की देश भर में प्रशंसा की जाती है। श्री मोदी ने कहा कि नागालैंड के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष पहचान बनाई है तथा भारत के विकास और सांस्कृतिक समृद्धि में योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने राज्य की समृद्धि और प्रगति की कामना की।

 

गृह मंत्री अमित शाह ने भी नागालैंड के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएँ दीं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री शाह ने कहा कि राज्य की जीवंत परंपराएं और यहां के लोगों की दृढ़ भावना राष्ट्र के सांस्कृतिक विरासत को मज़बूत करती हैं। उन्होंने नागालैंड में शांति, प्रगति और समृद्धि की भी कामना की।