राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने गृह राज्य ओडिशा के दो दिन के दौरे पर आज दोपहर भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। राष्ट्रपति मुर्मु आज ओडिशा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन को शाम साढ़े चार बजे सम्बोधित करेंगी। यह पहली बार होगा जब भारत की राष्ट्रपति विधानसभा को सम्बोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु वर्ष 2000 और वर्ष 2004 में ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं। उन्होंने बीजू जनता दल-भाजपा गठबंधन की सरकार में मुख्य पदों पर काम किया है। उन्होंने वाणिज्य और परिवहन राज्य मंत्री तथा मत्स्य पालन और पशु पालन संसाधन विकास मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।
Site Admin | नवम्बर 27, 2025 2:18 अपराह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम ओडिशा विधानसभा को संबोधित करेंगी