राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा के दौरे पर आज भुवनेश्वर जाएंगी। राष्ट्रपति आज भुवनेश्वर में ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति कल उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ब्रह्माकुमारी वैश्विक एकता और विश्वास के लिए ध्यान समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति कल ही लखनऊ में भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती के समापन समारोह में शामिल होंगी। वे इसके साथ ही 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी को भी संबोधित करेंगी।