नवम्बर 26, 2025 7:46 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा और उत्तर प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर कल भुवनेश्वर जाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा और उत्तर प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर कल भुवनेश्वर जाएंगी। राष्‍ट्रपति भुवनेश्‍वर में ओडिशा विधानसभा सदस्यों को संबोधित करेंगी।

   

राष्ट्रपति शुक्रवार को लखनऊ में ब्रह्माकुमारी  विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति शुक्रवार को ही लखनऊ में भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती के समापन समारोह में शामिल होंगी। वे इसके साथ ही 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी को भी संबोधित करेंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला