नवम्बर 11, 2025 8:50 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंगोला की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंगोला की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। यात्रा के दूसरे चरण में वे बोत्सवाना के लिए रवाना होंगी। राजधानी लुआन-दा में आज उन्होंने अंगोला के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इस पश्चिमी अफ्रीकी राष्ट्र की पहली यात्रा थी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राष्ट्रपति की अंगोला यात्रा की कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां रहीं।

    राष्ट्रपति मुर्मु आज रात बोत्सवाना पहुँचेंगी। वह बोत्सवाना के राष्ट्रपति डूमा बोको के साथ विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। बोत्सवाना ने चीतों को भारत में स्‍थानांतरित करने में सहयोग करने  की इच्छा भी व्यक्त की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला