नवम्बर 11, 2025 7:24 पूर्वाह्न

printer

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंगोला में भारतवंशियों को किया सम्‍बोधित, कहा- 8,000 भारतवंशी दे रहे हैं अंगोला की आर्थिक प्रगति में योगदान

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल अंगोला में भारतवंशियों को सम्‍बोधित किया। उन्‍होंने कहा कि लगभग आठ हजार भारतवंशी अंगोला की आर्थिक प्रगति में योगदान दे। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल अंगोला में भारतवंशियों को सम्‍बोधित किया। उन्‍होंने कहा कि लगभग आठ हजार भारतवंशी अंगोला की आर्थिक प्रगति में योगदान दे रहे हैं। राष्‍ट्रपति ने कहा कि अंगोला का भारतीय समुदाय, भारत में हो रहे व्‍यापक सुधारों का अभिन्‍न अंग हैं।

 

दोनों देशों के बीच व्‍यापार, निवेश और परस्‍पर सम्‍पर्क के अपार अवसरों का उल्‍लेख करते हुए राष्‍ट्रपति मुर्मु ने भारतीय समुदाय से दोनों देशों की साझा समृद्धि के प्रयासों में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया। राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारतीय समुदाय के लोग, भारत की विविधिता और सांस्‍कृतिक धरोहर के प्रत्‍यक्ष प्रतिनिधि हैं और दोनों देशों के बीच संबंधों के सेतु हैं। उन्‍होंने जड़ों से जुड़े रहने और अंगोला में भारतीय संस्‍कृति को जीवंत रखने के लिए भारतवंशियों का आभार व्‍यक्‍त किया।