नवम्बर 9, 2025 11:08 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड स्थापना की रजत जयंती पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड स्थापना की रजत जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उत्तराखंड ने राष्ट्र की गौरवशाली आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा में अद्वितीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्ष में राज्य के परिश्रमी और विनम्र लोगों ने आधुनिक विकास के नए आयाम गढ़े हैं। उन्होंने उत्तराखंड के निवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला