नवम्बर 6, 2025 7:55 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 8 नवंबर से अंगोला और बोत्सवाना की यात्रा जाएंगी

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 8 नवंबर से अंगोला और बोत्सवाना की छह दिन की यात्रा पर जाएंगी। यह किसी भी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की पहली यात्रा होगी।

 

नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्रालय के सचिव सुधाकर दलेला ने बताया कि राष्ट्रपति अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति 11 नवंबर को अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान श्रीमती मुर्मु अंगोला की संसद को संबोधित करेंगी और अंगोला में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद करेंगी।