नवम्बर 4, 2025 6:28 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि यह अवसर सभी को गुरु नानक देव के आदर्शों और मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है और एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करता है।

 

उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी का संदेश सिखाता है कि सत्य, न्याय और करुणा पर आधारित जीवन जीना ही सफलता का सच्चा मापदंड है। वे सभी को ईमानदारी से जीने और संसाधनों को दूसरों के साथ साझा करने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

 

राष्ट्रपति ने सभी से गुरु नानक देव के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और एक अधिक शांतिपूर्ण तथा समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आग्रह किया।