नवम्बर 1, 2025 10:05 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति कल हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। सोमवार को, राष्ट्रपति मुर्मु उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती पर देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। बाद में, वह नैनीताल में राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक समारोह में भी शामिल होंगी।
दौरे के अंतिम दिन मंगलवार को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम जाएंगी। इसके बाद, वह नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।