अक्टूबर 27, 2025 8:50 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के आठवें सत्र में देंगी मुख्य भाषण

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन-आईएसए के आठवें सत्र में मुख्य भाषण देंगी। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी भी उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

चार दिन के वैश्विक कार्यक्रम में 124 देश और 40 से अधिक मंत्री भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान सदस्य देश प्रगति की समीक्षा, चुनौतियों के समाधान और  सभी के लिए किफायती सौर ऊर्जा के लक्ष्य को प्राप्‍त करने पर विचार-विमर्श करेंगे।