राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने से हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी आंध्र प्रदेश के कुरनूल ज़िले में हुई दुखद बस आग दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।