अक्टूबर 20, 2025 5:28 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का केरल दौरा, शबरीमाला मंदिर में करेंगी दर्शन

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु चार दिन के दौरे पर कल केरल जाएंगी। राष्‍ट्रपति बुधवार को शबरीमला मंदिर में दर्शन करेंगी। वे बृहस्‍पतिवार को तिरूअनंतपुरम के राजभवन में पूर्व राष्‍ट्रपति के आर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।

 

राष्‍ट्रपति श्री नारायण गुरू के महासमाधि शताब्‍दी समारोह में भी शामिल होंगी। राष्‍ट्रपति एर्णाकुल्‍लम में सेंट टेरेसा कॉलेज और पाला में सेंट तॉमस कॉलेज के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला