राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज जूनागढ़ दौरे के दौरान सासन गिर में शेर देखा। सासन के पास भालचेल हेलीपैड पर वन एवं पर्यावरण मंत्री मुलुभाई बेरा समेत गणमान्य लोगों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
राष्ट्रपति गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा पर कल शाम राजकोट पहुंची। आज सुबह उन्होंने प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और सोमेश्वर महापूजा और ध्वजपूजा की।