राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएँ दीं हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि आदिकवि वाल्मीकि रचित ‘रामायण’ ने मानव समाज को भगवान श्रीराम की प्रेरक कथा और आदर्श जीवन-मूल्यों की विरासत दी है। राष्ट्रपति मुर्मु ने महर्षि वाल्मीकि को आध्यात्मिक जागृति, करुणा और मानवीय आदर्शों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ हैं।
Site Admin | अक्टूबर 7, 2025 8:27 पूर्वाह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएँ दीं