राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोक सेवा अधिकारियों से कुशल और स्मार्ट प्रशासन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता-एआई, ब्लॉकचेन और बिग डाटा एनालेटिक्स जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का आह्वान किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि नए-नए विचारों और नई प्रौद्योगिकी के साथ समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव ऐसे प्रभावशाली परिवर्तन ला सकते हैं जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने आज राष्ट्रपति भवन में राज्य लोक सेवा अधिकारियों से यह बात कही। यह अधिकारी मैसूर की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 125वें प्रवेश प्रशिक्षण प्रोग्राम कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि अधिकारियों को कोई भी विकास कार्य करते समय सतत और समावेशी दृष्टिकोण को ध्यान में रखना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया इस समय जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के खतरों का सामना कर रही है। इसलिए यह आवश्यक है कि अधिकारी पर्यावरण अनुकूल परिपाटियों को अपनाने और सतत दृष्टिकोण को प्रोत्साहन देने के लिए नूतन उपाय करें।