राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 24 न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक सरन, गरिमा प्रसाद और सुधांशु चौहान शामिल हैं। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में भी दो न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है, जबकि कर्नाटक उच्च न्यायालय में एक स्थायी न्यायाधीश और तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है।
यह नियुक्तियाँ, प्रधान न्यायाधीश के परामर्श के बाद की गई हैं।