सितम्बर 20, 2025 2:22 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने पूर्वजों और पितरों की आत्मा की शांति के लिए गया जी में पिंडदान किया

बिहार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने पूर्वजों और पितरों की आत्मा की शांति के लिए गया जी में पिंडदान किया। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उनके साथ मंदिर परिसर तक गए। राष्ट्रपति दो घंटे से अधिक समय तक मंदिर में रहीं और सभी अनुष्ठान सम्‍पन्न किए।

 

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वह एक विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इससे पहले राष्ट्रपति आज सुबह बिहार की तीर्थ नगरी गया जी पहुँचीं। उन्होंने वहां चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष मेले में पूजा-अर्चना भी की।