अगस्त 15, 2025 10:28 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश-विदेश में रह रहे भारतीयों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में, राष्ट्रपति ने इसे आनंद और उत्साह से भरा त्योहार बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन और शिक्षाएं लोगों को आत्म-विकास और आत्म-मंथन की ओर प्रेरित करती हैं।

 

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन और शिक्षाएं  मानव को स्‍वयं का ज्ञान कराने और खुद के विकास पर आधारित है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि श्री कृष्‍ण ने धर्म के रास्‍ते पर चलकर लोगों को परम सत्‍य का रास्‍ता दिखाया। यह त्योहार लोगों को श्री कृष्ण द्वारा बताए गए शाश्वत मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी से भगवान कृष्ण की शिक्षाओं का अनुसरण करने और समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।