अगस्त 13, 2025 7:45 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल उन्‍यासिवें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल उन्‍यासिवें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन शाम 7 बजे से आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित होगा ।

यह दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारित होगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद, दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढे नौ बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला