अगस्त 13, 2025 5:49 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान के दौसा जिले की दुर्घटना में हुए जानमाल के नुकसान पर दुःख व्यक्त किया है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान के दौसा जिले की दुर्घटना में हुए जानमाल के नुकसान पर दुःख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने  दुर्घटना में घायल  लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की  कामना भी  की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में, उन्होंने उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्‍होंने  घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50  हजार रुपये दिए जाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला