अगस्त 8, 2025 7:29 अपराह्न

printer

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्‍या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्‍या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा कि रक्षा बंधन का पवित्र त्‍यौहार भाईयों और बहनों के बीच प्रेम और विश्‍वास के अद्भुत बंधन को दर्शाता है।

उन्‍होंने कहा कि यह त्‍यौहार समाज में समरसता और एकता की भावना को बढ़ावा देता है। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह त्‍यौहार भारत की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत और नैतिक मूल्‍यों को संरक्षित करने का एक अवसर भी है। यह महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने और उनका सम्मान करने के लिए सभी के दृढ़ संकल्प को सशक्‍त बनाता है। उन्‍होंने एक ऐसे खुशहाल देश निर्मित करने का वचन देने का आग्रह लोगों से किया जहां प्रत्‍येक महिला सुरक्षित रहे और देश के विकास में सक्रिय योगदान कर सके।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला