अगस्त 6, 2025 8:40 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्ली में 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्ली में 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगी। वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के जीवंत हथकरघा क्षेत्र और देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा सांस्कृतिक पहचान में इसके योगदान को सम्मानित करना है। देश भर से लगभग छह सौ पचास बुनकर, विदेशी खरीदार, प्रतिष्ठित हस्तियाँ, निर्यातक और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी इस समारोह में भाग लेंगे। वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव भी इस समारोह में शामिल होंगी।

     समारोह में इस क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उत्कृष्ट बुनकरों को संत कबीर हथकरघा पुरस्कार और राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे। संत कबीर पुरस्कार में तीन लाख पचास हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है, जबकि राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार में दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला