राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यह कार्यक्रम मॉरीशस के चैंप डे मार्स में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपुन, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
वर्ष 1968 में आज ही के दिन मॉरीशस में ब्रिटिश ध्वज यूनियन जैक को उतार कर चैंप डे मार्स में पहली बार मॉरीशस का ध्वज फहराया गया था। यह समारोह ब्रिटिश गवर्नर सर जॉन शॉ रेनी और मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री सर शिवसागर रामगुलाम की उपस्थिति में हुआ था। आज राष्ट्रीय दिवस समारोह शुरू होने पर मॉरीशस का झंडा फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर ने भी फ्लाई पास्ट में भाग लिया, और भारतीय नौसेना के दस्ते ने अपने मॉरीशस समकक्षों के साथ मार्च पास्ट में भाग लिया। मॉरीशस के कलाकारों ने अपने देश की समृद्ध परंपराओं और विरासत को प्रदर्शित करते हुए जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
News On AIR | मार्च 12, 2024 7:17 अपराह्न | राष्ट्रपति- राष्ट्रीय दिवस समारोह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं
