राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज झारखंड के देवघर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति चार स्वर्ण पदक विजेताओं और पांच मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगी।
श्रीमती मुर्मु कल धनबाद में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 45वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति बीस स्वर्ण पदक विजेताओं सहित अन्य प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करेंगी।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए झारखंड के देवघर, धनबाद और रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।