राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान -एम्स, कल्याणी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस संस्थान से स्नातक होने वाले विद्यार्थियों को गरीबों और वंचितों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करनी चाहिएं और एम्स कल्याणी को राष्ट्रीय गौरव बनाना चाहिए।
इस अवसर पर आयुष और स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार, देश में विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के लिए कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य पूरे भारत में किफायती चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करना है।