जुलाई 30, 2025 7:52 पूर्वाह्न

printer

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से पश्चिम बंगाल और झारखंड के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से पश्चिम बंगाल और झारखंड के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। पश्चिम बंगाल के दौरे में राष्‍ट्रपति मुर्मु कल्‍याणी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान-एम्‍स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

 

झारखंड दौरे में राष्‍ट्रपति मुर्मु देवघर स्थित एम्‍स के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद वे धनबाद के भारतीय खनन विद्यालय- आईआईटी के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। भारतीय खनन विद्यालय को सितंबर 2016 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – आईआईटी का दर्जा दिया गया था।