राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कारगिल युद्ध शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह दिन देश के सैनिकों के असाधारण पराक्रम, साहस और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र के लिए सैनिकों का समर्पण और सर्वोच्च बलिदान नागरिकों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन वीर सैनिकों का स्मरण किया जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र के सम्मान की रक्षा में असाधारण साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि देश अपने वीर सैनिकों की सेवा के लिए सदैव ऋणी रहेगा।