जुलाई 25, 2025 9:52 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष में राष्ट्रपति ने आज नई दिल्‍ली में राष्ट्रपति भवन में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। इनमें दिव्यांगजनों के अनुकूल राष्ट्रपति संपदा की घोषणा, 22 भारतीय भाषाओं में राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट का शुभारंभ और राष्ट्रपति संपदा में आगंतुकों और निवासियों के लिए विभिन्न सुविधाओं का उद्घाटन शामिल है।

राष्ट्रपति ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि पिछले तीन वर्षों में कई ऐसे निर्णय लिए गए जिनसे राष्ट्रपति भवन के साथ नागरिकों का जुड़ाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उनका सदैव यह प्रयास रहा है कि समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से वंचित और पिछड़े वर्गों को देश की विकास यात्रा से जोड़ा जाए। राष्‍ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि राष्ट्रपति भवन दिव्यांगजनों के लिए अधिक सुलभ हो गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला