राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस वर्ष यह पुरस्कार चार श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे, जिनमें सुपर स्वच्छ लीग शहर और पाँच जनसंख्या श्रेणियों में शीर्ष तीन स्वच्छ शहर शामिल हैं।
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष कुल 78 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।