जुलाई 14, 2025 6:55 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा की दो दिन की यात्रा पर आज भुवनेश्वर पहुँचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा की दो दिन की यात्रा पर आज भुवनेश्वर पहुँचीं। ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राष्ट्रपति का हवाई अड्डे पर स्वागत किया। राष्ट्रपति भुवनेश्‍वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के पाँचवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मु विद्यार्थियों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को मैडल और उपाधियाँ प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति कल रेवेनशॉ विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। वे कटक के रेवेनशॉ बालिका हाई स्कूल के तीन भवनों के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगी। राष्ट्रपति कटक में महान ओडिया कवि और विद्वान सरला दास की जयंती समारोह में भी भाग लेंगी। वे वर्ष 2024 के लिए कलिंग रत्न पुरस्कार भी प्रदान करेंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला