जून 30, 2025 8:54 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा डॉक्टरों से समाज के उन वर्गों के लिए काम करने का आग्रह किया है, जिन्हें चिकित्सा सेवाओं की सबसे अधिक आवश्यकता है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा डॉक्टरों से समाज के उन वर्गों के लिए काम करने का आग्रह किया है, जिन्हें चिकित्सा सेवाओं की सबसे अधिक आवश्यकता है। आज गोरखपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के विकास में डॉक्टरों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि वे न केवल बीमारियों का इलाज करते हैं, बल्कि एक स्वस्थ समाज की नींव भी रखते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि डॉक्टरों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा से जुड़े सभी विशेषज्ञों से आग्रह किया कि वे डॉक्टरों को रोगी के साथ बेहतर संवाद और विश्वास के बारे में जानकारी दें।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान देश की चिकित्सा क्षमता के प्रतीक हैं, जहां हर मरीज को उम्मीद की एक नई किरण दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इन संस्‍थानों ने चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और उपचार के क्षेत्र में उच्चतम मानक स्थापित किए हैं। राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत में चिकित्सा उपचार अन्य देशों की तुलना में काफी सस्ता है और यही कारण है कि देश में चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा मिला है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में कई गुना सुधार हुआ है। इससे पहले दिन में राष्ट्रपति ने बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के 11वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला