मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 20, 2025 8:49 पूर्वाह्न

printer

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज उत्‍तराखंड के देहरादून में राष्‍ट्रपति निकेतन में विभिन्‍न परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्‍यास करेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज उत्‍तराखंड के देहरादून में राष्‍ट्रपति निकेतन में विभिन्‍न परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्‍यास करेंगी। श्रीमती मुर्मु राष्‍ट्रपति उद्यान की आधारशिला भी रखेंगी।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन करेंगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन आम जनता के लिए 24 जून से खोले जाएंगे। इसके अतिरिक्त, श्रीमती मुर्मु 132 एकड़ में विकसित होने वाले राष्ट्रपति पार्क की आधारशिला भी रखेंगी। यह उद्यान एक वर्ष में पूर्ण होकर जनता को समर्पित किया जाएगा।