जून 19, 2025 8:58 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आज शाम देहरादून पहुंचेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आज देहरादून पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम के बाद वह कल सुबह राष्ट्रपति निकेतन में 132 एकड़ में प्रस्तावित राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास करेंगी। श्रीमती मुर्मू का राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि बाधित सशक्तीकरण संस्थान में दृष्टिबाधित छात्रों से मुलाकात करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
राष्ट्रपति 21 जून को वन अनुसंधान संस्थान में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में भी हिस्सा लेंगी।