मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मई 30, 2025 12:18 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 15 नर्सिंग पेशेवरों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार-2025 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में 15 नर्सिंग पेशेवरों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार-2025 प्रदान किए। यह पुरस्कार नर्सिंग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रतापराव जाधव उपस्थित थे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों की सराहनीय सेवाओं के सम्मान में इस पुरस्कार को दिए जाने की घोषणा वर्ष 1973 में की थी।