मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 30, 2025 11:49 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गोआ के लोगों को उनके राज्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गोआ के लोगों को उनके राज्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने गोवा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सुंदर समुद्र तटों, गर्मजोशी से भरे आतिथ्य और कई अन्य आकर्षक पहलुओं का उल्‍लेख किया, जो दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते रहते हैं।

 

 

उन्होंने पर्यटकों और निवासियों दोनों से आग्रह किया कि वे स्थायी पर्यटन प्रथाओं को अपनाकर और स्थानीय समुदायों का समर्थन करके गोआ की संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने में मिलकर काम करें। राष्ट्रपति ने यह भी उम्मीद जताई कि गोआ समृद्ध होता रहेगा और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला