अप्रैल 7, 2025 6:17 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लिस्बन में पुर्तगाल के राष्‍ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डि सूज़ा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लिस्बन में पुर्तगाल के राष्‍ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डि सूज़ा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्‍मेलन में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत और पुर्तगाल के बीच ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक और बहुआयामी साझेदारी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने पुर्तगाल के राष्‍ट्रपति के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों को शामिल करते हुए व्यापक और रचनात्मक बातचीत की।

    इससे पहले दिन में राष्ट्रपति मुर्मु ने पुर्तगाल के राष्ट्रीय कवि लुइस वाज़ डे कैमोस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    राष्ट्रपति मुर्मु पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा के पहले चरण में आज सुबह लिस्बन पहुंचीं थीं।

    राष्ट्रपति की यात्रा भारत और पुर्तगाल के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 साल पूरे होने के समय में हो रही है। राष्ट्रपति, भारत और पुर्तगाल की कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित करने वाला एक स्मारक टिकट भी जारी करेंगी।

    राष्ट्रपति मुर्मु स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के निमंत्रण पर 9 से 10 अप्रैल तक स्लोवाकिया जाएंगी। भारत के राष्ट्रपति की 29 वर्षों में स्लोवाकिया की यह पहली यात्रा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला