अप्रैल 7, 2025 4:59 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा के पहले चरण में आज लिस्बन पहुंच गईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा के पहले चरण में आज लिस्बन पहुंच गईं। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने उनका स्वागत किया। राष्‍ट्रपति को लिस्बन में जेरोनिमोस मठ में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति मुर्मु को 21 तोपों की सलामी दी गई। उन्‍होंने पुर्तगाल रक्षा बलों की टुकड़ियों का निरीक्षण भी किया।

    राष्ट्रपति ने लिस्बन में पुर्तगाल के महान कवि लुइस वाज़ डी कैमोस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    राष्ट्रपति मुर्मु पुर्तगाल के राष्‍ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। वह प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो और संसद के अध्यक्ष जोस पेड्रो अगुइर ब्रैंको से भी मिलेंगी। लिस्बन के महापौर भी उनके सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे। राष्ट्रपति, पुर्तगाल में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मिलेंगी। राष्‍ट्रपति विभिन्न विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के कुछ भारतीय शोधकर्ताओं से भी मिलेंगी।

    राष्ट्रपति की यात्रा भारत और पुर्तगाल के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 साल पूरे होने के समय में हो रही है। राष्ट्रपति, भारत और पुर्तगाल की कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित करने वाला एक स्मारक टिकट भी जारी करेंगी।

    राष्ट्रपति मुर्मु स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के निमंत्रण पर 9 से 10 अप्रैल तक स्लोवाकिया जाएंगी। भारत के राष्ट्रपति की 29 वर्षों में स्लोवाकिया की यह पहली यात्रा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला