राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा के पहले चरण में लिस्बन के लिए रवाना हुईं। पुर्तगाल की अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु अपने समकक्ष राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डिसूजा से मुलाकात करेंगी। वह पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जोस पेड्रो अगुइर-ब्रैंको से भी मुलाकात करेंगी। स्लोवाकिया में राष्ट्रपति मुर्मु स्लोवाक राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। राष्ट्रपति की पुर्तगाल यात्रा 27 वर्षों के बाद हो रही है। आज भारत और पुर्तगाल राजनयिक संबंधों की पुनः स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। यह यात्रा पुर्तगाल के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को और गति प्रदान करेगी। इस राजकीय यात्रा से भारत और यूरोपीय संघ के द्विपक्षीय के संबंधों को भी मजबूती मिलेगी।
Site Admin | अप्रैल 6, 2025 5:35 अपराह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लिस्बन के लिए रवाना