अप्रैल 5, 2025 8:26 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राम नवमी की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राम नवमी की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार भगवान राम की जयंती का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि भगवान राम की महाकाव्य जीवन यात्रा सभी को सत्य, धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह त्योहार समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ मानवता की सेवा करने का संदेश देता है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह अवसर लोगों को त्याग, निस्वार्थ प्रेम और अपने वचन के प्रति प्रतिबद्धता को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला