सितम्बर 27, 2023 8:52 अपराह्न | संसद – सत्रावसान

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कर दिया है। संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र इस महीने की 18 तारीख को शुरू हुआ और 21 सितंबर को अनिश्चित काल के लिए स्‍थगित कर दिया गया था। लोकसभा सचिवालय और राज्यसभा सचिवालय ने अलग-अलग बयान में इसकी जानकारी दी। हाल ही में संपन्न विशेष सत्र में संसद ने ऐतिहासिक महिला आरक्षण अधिनियम पारित किया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला