राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रख्यात ओडिया कवि रमाकांत रथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि रमाकांत रथ भारतीय साहित्य जगत में एक प्रमुख व्यक्ति थे। रमाकांत रथ को पद्म भूषण सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रख्यात कवि ने ओडिया साहित्य में अपने अविस्मरणीय योगदान से अखिल भारतीय साहित्य को समृद्ध किया है।
Site Admin | मार्च 16, 2025 2:14 अपराह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रख्यात ओडिया कवि रमाकांत रथ के निधन पर शोक व्यक्त किया
