मार्च 13, 2025 7:31 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने होली के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं हैं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने होली के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि रंगों का त्योहार होली खुशहाली और उत्साह लेकर आता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारे जीवन में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। होली के विभिन्न रंग हमारे समाज में एकता और विविधता के मूल्यों को दर्शाते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक भी है और हमें प्रेम और सकारात्मकता फैलाने का संदेश देता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला