मार्च 8, 2025 12:03 अपराह्न

printer

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि यह महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को रेखांकित करने का दिन है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि देश की बहन -बेटियां विभिन्‍न क्षेत्रों में विशिष्‍ट उपलब्धियां हासिल कर रही हैं और सरकार ने महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तीकरण के लिए ठोस प्रयास किए हैं।

 

उन्‍होंने देशवासियों से हर कदम पर महिलाओं को सहयोग देने का संकल्‍प लेने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि इस विकास-यात्रा में कोई भी महिला पीछे न छूटे। राष्‍ट्रपति ने कहा कि प्रत्‍येक नागरिक के योगदान से स्‍त्री-पुरुष समानता का विश्‍व सृजित होगा, जहां महिलाएं और बालिकाएं बिना किसी भय के अपने सपने साकार कर सकेंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला