मार्च 4, 2025 4:58 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह स्पष्ट किया कि सतत और समावेशी विकास के लिए संसाधनों का प्रबंधन कुशलता और निष्पक्षता के साथ किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने यह बात आज राष्ट्रपति भवन में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश का बुनियादी ढांचा बढ़ रहा है, डिजिटल कनेक्टिविटी अंतराल को कम रही है। अब आर्थिक अवसर पहले से कहीं अधिक सुलभ हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय राजस्व सेवा अधिकारियों का कार्य शासन और कल्याण के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे कि यह आवश्यक संसाधन निष्पक्ष, प्रभावी और पारदर्शी तरीके से संग्रहित किया जाए।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि बदलते समय, बढ़ती उम्मीदें और सरकारी पहलों ने एक नए युग की शुरुआत की है, जिसमें अधिक दक्षता, पारदर्शिता और सुविधा है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला