मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 27, 2025 8:54 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने समकालीन चुनौतियों के लिए नवीन समाधान प्रदान करने में डिजाइन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने समकालीन चुनौतियों के लिए नवीन समाधान प्रदान करने में डिजाइन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। राष्ट्रपति ने आज अहमदाबाद में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि डिजाइन परंपरा और आधुनिकता के बीच एक सेतु का काम करती है। राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत की समृद्ध डिजाइन प्रणालियों, विशेष रूप से पुराने, कम-ज्ञात डिजाइनों का अध्ययन और दस्तावेजीकरण करने की आवश्यकता पर बल दिया। सामाजिक परिवर्तन में डिज़ाइन की भूमिका के बारे में राष्ट्रपति ने स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता और आवास जैसे विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों की समस्याओं के अभिनव समाधान प्रदान करने के लिए भारतीय डिज़ाइन उद्योग और राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान जैसे संस्थानों की प्रशंसा की। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण-भारत में डिजाइन, दुनिया के लिए डिजाइन को साकार करने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अमृत काल में नये भारत के निर्माण में योगदान देने को कहा। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी उपस्थित थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला