फ़रवरी 26, 2025 12:12 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के विकेंद्रीकरण और अधिक से अधिक शोध पर बल दिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के विकेंद्रीकरण और अधिक से अधिक शोध पर बल दिया है। राष्ट्रपति पटना के बापू सभागार में पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल-पी.एम.सी.एच. के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रही थीं। श्रीमती मुर्मु ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से इलाज में क्षमता और सटीकता बढ़ेगी। राष्ट्रपति ने  राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सभी वर्गों के लोगों की सबसे बड़ी जरूरत है।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला